पानीपत में बड़ा हादसा टला: स्टेरिंग फेल, ड्राइवर ने बचाई 36 यात्रियों की जान
पानीपत टोल प्लाजा के पास हरियाणा रोडवेज बस का स्टेरिंग फेल हो गया। ड्राइवर सुरेंद्र ने डिवाइडर से टकराकर बस रोककर 36 यात्रियों की जान बचाई। सभी यात्री सुरक्षित और दूसरी बस से रवाना।
-
पानीपत टोल के पास हरियाणा रोडवेज बस का स्टेरिंग फेल, 36 यात्रियों की जान बची
-
ड्राइवर सुरेंद्र ने सूझबूझ दिखाकर बस को डिवाइडर से टकराकर रोका
-
सभी यात्री सुरक्षित, दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना
पानीपत टोल प्लाजा के पास शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। रोहतक से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस का स्टेरिंग अचानक फेल हो गया। बस में 36 यात्री सवार थे।
बस चालक सुरेंद्र ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत यात्रियों को अलर्ट किया। उन्होंने कहा कि घबराएं नहीं, अचानक ब्रेक लगेंगे, सभी संभलकर बैठ जाएं। स्टेरिंग के फेल होने के बाद ड्राइवर ने कंट्रोल बनाए रखते हुए एलिवेटेड हाईवे पर ब्रेक लगाते-लगाते बस को डिवाइडर से टकराकर रोक दिया।
बताया जाता है कि बस रेलिंग तोड़ती हुई सर्विस रोड पर जाकर रुक गई। लेकिन ड्राइवर की तेज समझदारी और साहस की वजह से किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। सभी यात्री सुरक्षित उतारे गए और उन्हें दूसरी बस से रवाना किया गया।
ड्राइवर सुरेंद्र ने बताया कि वह सुबह करीब 5:30 बजे रोहतक से चंडीगढ़ के लिए चला था। पानीपत बस स्टैंड से सवारी बिठाने के बाद जैसे ही बस टोल से लगभग 1 किलोमीटर आगे बढ़ी, उन्हें एहसास हुआ कि बस का स्टेरिंग फेल हो गया है। जिस पर उन्होंने तुरंत निर्णय लेते हुए बस को नियंत्रित किया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया।
यात्रियों ने भी चालक की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि समय रहते कंट्रोल न किया जाता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।
Author1