पानीपत पुलिस की गुंडागर्दी? महिला के कपड़े फाड़ने और बेटे को बेहोश करने का लगा आरोप
Panipat Police, Police Brutality, Corruption Allegations, Haryana News, Human Rights.
➤ पानीपत पुलिस कर्मियों पर महिला से अभद्रता और मारपीट का आरोप
➤ चांदनी बाग थाने के पुलिसकर्मी पर ₹50,000 की रिश्वत मांगने का दावा
➤ पीड़िता ने मानवाधिकार आयोग और उच्च अधिकारियों से की न्याय की गुहार
हरियाणा के पानीपत जिले से पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने वाला एक मामला सामने आया है। थाना चांदनी बाग के पुलिस कर्मियों पर एक महिला और उसके बेटों के साथ बेहमी से मारपीट करने, कपड़े फाड़ने और झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगा है। पीड़िता नेहा, निवासी सनोली रोड, पानीपत ने एक शिकायत पत्र के माध्यम से बताया कि 16 जनवरी 2026 को उनके पास नवीन नामक पुलिसकर्मी का फोन आया था।
शिकायत के अनुसार, मामला एक पारिवारिक विवाद से जुड़ा था जिसमें पुलिसकर्मी ने पीड़िता के बेटे अर्पित के खिलाफ शिकायत आने की बात कही और मामले को रफा-दफा करने के बदले ₹50,000 की मांग की।
जब महिला ने असमर्थता जताई, तो आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसके बेटे के साथ थाने में मारपीट की और उसका गला दबाया। विरोध करने पर पुलिस कर्मियों ने महिला के साथ भी अभद्रता की, उनके कपड़े फाड़े और थप्पड़ों व डंडों से पीटा। मारपीट के कारण बेटा बेहोश हो गया, जिसे पुलिस कर्मी कथित तौर पर मैक्स अस्पताल में छोड़कर भाग गए।
पीड़िता ने अब इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली को भी प्रति प्रेषित की है।
Akhil Mahajan