विश्व कैंसर दिवस पर प्रेम कैंसर अस्पताल पानीपत में कैंसर सरवाइवर्स का ऐतिहासिक सम्मान समारोह
विश्व कैंसर दिवस पर पानीपत के प्रेम कैंसर अस्पताल में 100 से अधिक कैंसर सरवाइवर्स को सम्मानित किया गया। 1100 से ज्यादा मरीज कैंसर से ठीक हो चुके हैं।
➤ हरियाणा में पहली बार कैंसर से पूरी तरह ठीक हुए मरीजों का सामूहिक सम्मान
➤ 100 से अधिक कैंसर सरवाइवर्स को शॉल और उपहार देकर किया गया सम्मानित
➤ डॉक्टरों और स्टाफ की भूमिका को भी मंच से सराहा गया
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर प्रेम कैंसर अस्पताल, बिशन स्वरूप कॉलोनी पानीपत में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के इतिहास में पहली बार कैंसर से पूरी तरह ठीक हो चुके मरीजों (कैंसर सरवाइवर्स) के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसने न केवल मरीजों बल्कि समाज को भी नई प्रेरणा दी।
इस समारोह में 100 से अधिक कैंसर सरवाइवर्स को शॉल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। ये सभी मरीज विभिन्न प्रकार और विभिन्न चरणों के कैंसर से जूझ चुके थे, लेकिन समय पर जांच, सही इलाज और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर उन्होंने कैंसर को मात दी और आज सामान्य, स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान कई कैंसर सरवाइवर्स ने मंच से अपनी जीवन यात्रा साझा की। उन्होंने इलाज के दौरान झेले गए डर, मानसिक तनाव, पारिवारिक चुनौतियों और अंततः कैंसर पर मिली जीत को भावुक शब्दों में बयान किया। कई क्षण ऐसे रहे जब पूरा सभागार भावनाओं से भर उठा।
कैंसर कोई अंत नहीं, एक बीमारी है: डॉ. अभिनव मुटनेजा
प्रेम कैंसर अस्पताल के निदेशक डॉ. अभिनव मुटनेजा ने कहा कि कैंसर को लेकर समाज में फैला डर सबसे बड़ी चुनौती है। कैंसर कोई अंत नहीं, बल्कि एक बीमारी है, जिसे समय पर पहचान और सही इलाज से हराया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि विश्व कैंसर दिवस हमें यह संदेश देता है कि कैंसर से डरने की नहीं, बल्कि डटकर लड़ने की जरूरत है।
1100 से अधिक मरीज कैंसर से ठीक हो चुके: डॉ. पंकज मुटनेजा
अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. पंकज मुटनेजा ने कहा कि कैंसर से ठीक हुए मरीज पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने बताया कि अब तक प्रेम कैंसर अस्पताल में 1100 से अधिक मरीज विभिन्न स्टेज के कैंसर से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। यह आंकड़ा शीघ्र निदान, आधुनिक तकनीक और समर्पित मेडिकल टीम की सफलता को दर्शाता है।
डॉक्टरों और स्टाफ को भी मिला सम्मान
इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ को उनकी सेवा भावना, समर्पण और मरीजों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण के लिए सम्मानित किया। प्रबंधन ने कहा कि मरीजों की इस सफलता में मेडिकल टीम की भूमिका सबसे अहम रही है।
2017 से 24 घंटे कैंसर सेवाएं उपलब्ध
गौरतलब है कि प्रेम कैंसर अस्पताल वर्ष 2017 से दिल्ली-चंडीगढ़ के बीच एकमात्र ऐसा अस्पताल है, जहां कैंसर से संबंधित सभी प्रकार की जांच और उपचार सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं। अस्पताल ने उत्तर भारत में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बनाई है।
Akhil Mahajan