अमेरिका से डिपोर्ट हरियाणा में पचास युवकों में 16 करनाल के , डंकी के जाल में फंसकर पहुंचे थे

युवक शामिल हैं। डीएसपी संदीप कुमार ने पुष्टि की है कि इन युवकों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है और अब उनके क्रिमिनल रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। पुलिस कबूतरबाजी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है।

अमेरिका से डिपोर्ट हरियाणा में पचास युवकों में 16 करनाल के , डंकी के जाल में फंसकर पहुंचे थे

डंकी के ज़रिए अमेरिका गए हरियाणा के 50 युवक डिपोर्ट

इन 50 युवकों में करनाल जिले के 16 युवक हैं शामिल

डीएसपी संदीप कुमार ने कहा, युवकों को परिवार को सौंपा, क्रिमिनल रिकॉर्ड की जांच होगी


करनाल: अमेरिका से डिपोर्ट होकर हरियाणा के 50 युवक भारत लौट आए हैं, जिनमें से करनाल जिले के 16 युवक भी शामिल हैं। ये सभी युवक अवैध तरीके से डंकी (कबूतरबाजी) के ज़रिए अमेरिका में दाखिल हुए थे, जिसके बाद उन्हें वहाँ की अथॉरिटी ने डिपोर्ट कर दिया। इस खबर ने एक बार फिर कबूतरबाजी और अवैध इमीग्रेशन के गंभीर मसले को उजागर कर दिया है।

डीएसपी संदीप कुमार ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के इन 50 युवकों को डिपोर्ट किया गया है और इनमें से 16 युवक करनाल जिले से संबंध रखते हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की है कि सभी युवकों को उनके घर वालों को सौंप दिया गया है। डीएसपी ने आगे बताया कि अब इन सभी युवकों के क्रिमिनल रिकॉर्ड की जांच की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं उनका कोई आपराधिक इतिहास तो नहीं है। उन्होंने अवैध तरीके से विदेश जाने की कोशिश करने वाले लोगों को चेताया है कि इस तरह के कृत्यों से गंभीर कानूनी नतीजे हो सकते हैं।

डिटेल्स के मुताबिक, ये युवक करीब दो से ढाई साल पहले कबूतरबाजों की मदद से अवैध रूप से मेक्सिको के रास्ते अमेरिका में घुसे थे। डीएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे सभी युवकों पर फिलहाल कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन, कबूतरबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है, ताकि उन दलालों और एजेंटों को पकड़ा जा सके जो भोले-भाले युवकों को झूठे सपनों का लालच देकर उनकी जान और पैसा खतरे में डालते हैं। डीएसपी ने बताया कि डिपोर्ट हुए युवकों से भी कबूतरबाजों के नाम और जानकारी हासिल की जा रही है, जिससे इस अवैध धंधे के नेटवर्क को पूरी तरह से तोड़ा जा सके।

डिपोर्ट हुए करनाल जिले के 16 युवकों की पहचान भी जारी की गई है। ये सभी युवक अपने परिवारों को सौंपे जा चुके हैं और पुलिस की निगरानी में हैं।

डिपोर्ट हुए करनाल जिले के 16 युवकों के नाम:

  • विक्रम गांव गौर गढ़ नीलोखेड़ी

  • मनीष कुमार गांव ओमंद निसिंग

  • देवेंद्र सिंह मिसिंग

  • तुषार गांव बस्ती निसिंग

  • सचिन मलिक फुरलक परीदा

  • प्रयाशु चहल गांव बीबीपुर जटान असंध

  • सावन गांव गोपालपुर निसिंग

  • निखिल गांव ढोढ़ करनाल निगदू

  • हितेंद्र सिंह गांव पौथ निसिंग

  • जयदीश गांव कलसी नीलोखेड़ी

  • हुकम गांव पोपड़ा असंध

  • अंकुर, गांव सहंसा असंध

  • मनजिंदर सिंह गांव म्यूरी असंध

  • गुरजंत सिंह गांव बिलोना असंध

  • रजपाल गांव बिरथला करनाल

  • जनदीप सिंह बारसा गांव निसिंग