हरियाणा में नया DGP जल्द, शत्रुजीत कपूर का नाम पैनल से आउट, जाने कौन तीन चेहरे फाइनल!

हरियाणा में नए DGP की नियुक्ति पर प्रक्रिया तेज हो गई है। UPSC को भेजे पैनल में शत्रुजीत कपूर का नाम शामिल, लेकिन वापसी की संभावना बेहद कम मानी जा रही है।

हरियाणा में नया DGP जल्द, शत्रुजीत कपूर का नाम पैनल से आउट, जाने कौन तीन चेहरे फाइनल!
  • हरियाणा DGP की कुर्सी पर शत्रुजीत कपूर वापसी के आसार खत्म

  • 5 नामों का पैनल UPSC भेजा, 25 दिसंबर तक शॉर्टलिस्ट

  • विज के एनर्जी डिपार्टमेंट में एडजस्टमेंट की चर्चा



हरियाणा में नए पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज हो गई है। सरकार ने 5 आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल UPSC को भेज दिया है। UPSC पैनल में से 3 नामों को शॉर्टलिस्ट कर 25 दिसंबर से पहले राज्य सरकार को भेजेगा। इसके बाद सरकार इन 3 में से अपने पसंदीदा अधिकारी को DGP नियुक्त करेगी।

फिलहाल सूबे में DGP की दौड़ में आलोक मित्तल, अजय सिंघल और एएस चावला सबसे आगे माने जा रहे हैं। IPएस शत्रुजीत कपूर का नाम पैनल में तो शामिल है, लेकिन उनके वापस DGP बनने की संभावनाएं बेहद कम मानी जा रही हैं। चर्चा है कि उन्हें ऊर्जा विभाग में जिम्मेदारी दी जा सकती है, जहां मंत्री अनिल विज हैं।

सूत्र बताते हैं कि छुट्टी पर चल रहे शत्रुजीत कपूर को एसीएस (एडिशनल चीफ सेक्रेटरी) के पद पर एनर्जी डिपार्टमेंट में एडजस्ट किया जा सकता है। कपूर इससे पहले भी बिजली निगम में चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर और फिर प्रधान सचिव रह चुके हैं। उस कार्यकाल में लाइन लॉस और बिजली चोरी पर उन्होंने सख्त अभियान चलाया था।

उनके खिलाफ विवाद भी DGP रेस में बड़ा कारण बन रहा है। कपूर IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में आरोपी हैं। वाई पूरन न्याय मोर्चा कमेटी ने उनके नाम पर कड़ा विरोध जताया था और सरकार को चेतावनी भी दी थी।

वर्तमान में DGP का अतिरिक्त चार्ज देख रहे ओपी सिंह 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। सरकार चाहती है कि नया DGP इससे पहले नियुक्त हो जाए। UPSC की मीटिंग में हरियाणा की ओर से ACS (गृह विभाग) डॉ सुमिता मिश्रा सहित दो वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

  • DGP रेस में आगे चल रहे तीन नाम
    आलोक मित्तल 1993 बैच, कई बड़े जिलों में अनुभव, NIA IG भी रह चुके।


अजय सिंघल 1992 बैच, विजिलेंस चीफ, RSS के नजदीकी माने जाते हैं।


एएस चावला 1993 बैच, ईमानदार छवि, सरकार और अनिल विज के करीब।

कपूर की छुट्टी 13 दिसंबर को समाप्त हो रही है। इसके बाद वे जॉइन तो करेंगे, लेकिन कहां, यह आदेश सरकार की ओर से अभी जारी नहीं हुआ है।

कपूर के नाम पर विवाद 1990 बैच के आईपीएस शत्रुजीत कपूर दिवंगत आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस में प्रमुख आरोपी हैं। यही वजह है कि उनके नाम को लेकर विवाद हो रहा है। जब पैनल में कपूर का नाम आया था तब वाई पूरन न्याय मोर्चा कमेटी ने इसको लेकर आपत्ति जताई। कमेटी के सदस्य गुरमेल ढाबी ने हरियाणा के नए DGP के लिए IPS वाई पूरन कुमार की संस्थानिक हत्या मामले में आरोपी IPS शत्रुजीत कपूर का नाम UPSC को भेजे जाने के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर सरकार UPSC के माध्यम से शत्रुजीत को दोबारा DGP बनवाती है तो सरकार को अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहना होगा।