Rahu Gochar 2026: नए साल से इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, संभलकर रहना होगा

Rahu Gochar 2026: नए साल में राहु दो बार गोचर करेंगे, जिससे वृषभ, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए करियर, धन और रिश्तों में चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं।

Rahu Gochar 2026: नए साल से इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, संभलकर रहना होगा
  • साल 2026 में राहु दो बार राशि परिवर्तन करेंगे
  • वृषभ, सिंह और कन्या राशि वालों पर बढ़ेगा दबाव और तनाव
  • करियर, धन और संबंधों में बन सकते हैं चुनौतीपूर्ण हालात


Rahu Gochar 2026: नए वर्ष में ग्रहों की चाल कई महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आने वाली है। इनमें सबसे प्रभावशाली छाया ग्रह राहु रहेंगे, जिनका गोचर वर्ष 2026 में दो बार होने वाला है। पहली बार राहु 2 अगस्त 2026 को कुंभ राशि में रहते हुए धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 5 दिसंबर 2026 को राहु कुंभ से मकर राशि में संचरण करेंगे।

ज्योतिष शास्त्र में राहु को मानसिक स्थिति, भ्रम, निर्णय क्षमता और अचानक आने वाली परिस्थितियों का सूचक माना गया है। उनका गोचर कुछ राशियों को लाभ देता है, तो कुछ को चुनौतियों में डाल देता है। साल 2026 में राहु का यह परिवर्तन वृषभ, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए तनावपूर्ण स्थितियां पैदा कर सकता है। इनके जीवन में करियर, पारिवारिक वातावरण, वित्तीय स्थिरता और मानसिक शांति से जुड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।


वृषभ राशि पर राहु का प्रभाव
वृषभ राशि वालों के लिए समय चिंताजनक रह सकता है। परिवार में अनबन और तनाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी और करियर में धैर्य रखने की जरूरत होगी। निवेश में जोखिम बढ़ सकता है, इसलिए किसी भी आर्थिक फैसले से पहले पूरी जांच जरूरी रहेगी। कार्यक्षेत्र में दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सेहत भी चिंता पैदा कर सकती है।


सिंह राशि पर राहु का प्रभाव
सिंह राशि वालों के लिए यह अवधि कठिन और दबावपूर्ण रह सकती है। कार्यक्षेत्र में सामान्य से अधिक प्रयास करना होगा, अन्यथा बड़ा नुकसान संभव है। व्यापार में मंदी और योजनाओं में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझने के आसार हैं, लेकिन रिश्तों में तनाव मानसिक शांति को प्रभावित करेगा। घरेलू समस्याएं बीच-बीच में परेशान कर सकती हैं।


कन्या राशि पर राहु का प्रभाव
कन्या राशि वालों के लिए यह समय चुनौतियों और भागदौड़ से भरा रहेगा। अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संबंधों में संयम रखना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है और प्रेम विवाह से जुड़े निर्णय में समस्या आएगी। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा। कार्यों के प्रति टालमटोल की प्रवृत्ति बढ़ सकती है।