टूरिस्ट भी नहीं छोड़ रही हरियाणा पुलिस, जापानी से 1000 रुपए ले रहे थे रिश्वत, कर दिया वीडियो वायरल और तीन पुलिवाले की नौकरी.....
गुरुग्राम में जापानी टूरिस्ट से 1000 रुपए रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन ने ZO, कांस्टेबल और होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया। मामला जांच में।
➤ पानी टूरिस्ट से 1000 रुपए रिश्वत का आरोप
➤ वीडियो वायरल होने पर डीसीपी ट्रैफिक ने लिया संज्ञान
➤ ZO, पुलिसकर्मी और होमगार्ड तत्काल सस्पेंड, जांच शुरू
गुरुग्राम में पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाला मामला सामने आया है। एक जापानी नागरिक केल्टो ने आरोप लगाया कि उनसे गुरुग्राम पुलिस के ट्रैफिक कर्मियों ने 1000 रुपए रिश्वत ली, वह भी बिना किसी रसीद के। यह मामला तब प्रकाश में आया जब उन्होंने सोमवार देर शाम अपना अनुभव इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए साझा किया।
केल्टो ने वीडियो में साफ कहा—“वाह! गुरुग्राम पुलिस ने एक जापानी टूरिस्ट से 1000 रुपए ले लिए, वो भी बिना रसीद। इस तरह वे विदेश में भारत की छवि खराब करते हैं।” वीडियो देखते ही सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गया और जन-आक्रोश भी सामने आया।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने त्वरित संज्ञान लिया। डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ZO ईएसआई करण सिंह, कांस्टेबल शुभम और होमगार्ड भूपेंद्र को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
डॉ. मोहन ने स्पष्ट कहा कि रिश्वतखोरी के प्रति विभाग की नीति जीरो टॉलरेंस है। इसीलिए सख्त कदम उठाते हुए तीनों को निलंबित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरी घटना की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
उन्होंने जनता से अपील की कि यदि कभी भी इस तरह की कोई अनुचित गतिविधि सामने आती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।
Akhil Mahajan