मनीषा की मौत कोCBI ने मर्डर माना: दिल्ली AIIMS ने रोहतक PGI की सुसाइड बताने वाली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट खारिज की: पिता का बड़ा दावा

भिवानी की टीचर मनीषा डेथ मिस्ट्री में बड़ा खुलासा। पिता संजय का दावा- CBI ने माना यह मर्डर का मामला है। AIIMS रिपोर्ट ने रोहतक PGI की रिपोर्ट खारिज की।

मनीषा की मौत कोCBI ने मर्डर माना: दिल्ली AIIMS ने रोहतक PGI की सुसाइड बताने वाली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट खारिज की: पिता का बड़ा दावा
  • CBI ने माना मर्डर का केस, मनीषा ने आत्महत्या नहीं की

  • दिल्ली AIIMS की रिपोर्ट ने रोहतक PGI की रिपोर्ट को किया खारिज

  • पिता बोले- CBI जल्द बड़ा खुलासा करेगी, 4-5 दिन में नई रणनीति



    हरियाणा के भिवानी में टीचर मनीषा डेथ मिस्ट्री मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। मनीषा के पिता संजय ने दावा किया है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने स्वीकार किया है कि यह मामला सुसाइड नहीं, बल्कि मर्डर का है। संजय के अनुसार, जांच अधिकारी उन्हें यह आश्वासन दे चुके हैं कि इस बार कुछ नया खुलासा किए बिना वह यहां से नहीं जाएंगे।

    पिता ने बताया कि दिल्ली AIIMS की मेडिकल रिपोर्ट ने रोहतक PGI की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें सुसाइड का मामला बताया गया था। दरअसल, रोहतक PGI ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि मनीषा के शरीर में मोनो कोर्टफोर्स नामक कीटनाशक जहर मिला और कोई संघर्ष के निशान नहीं पाए गए। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि जहर खिलाया गया या खुद लिया गयागांव ढाणी लक्ष्मण में रविवार को एक दिवसीय सांकेतिक धरने पर बैठी महिलाएं।

    संजय ने बताया कि CBI ने परिवार से 4 से 5 बार पूछताछ की है। उन्होंने कहा कि एजेंसी अभी खुलकर कुछ नहीं बता रही है, लेकिन जांच सही दिशा में चल रही है। संजय का कहना है कि अब ग्रामीणों के साथ मिलकर 4-5 दिन में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

    गांव ढाणी लक्ष्मण में ग्रामीणों और महिलाओं ने सांकेतिक धरना दिया और न्याय की मांग की। लोगों का कहना है कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिल जाती, आंदोलन जारी रहेगा।

  • गौरतलब है कि 13 अगस्त को मनीषा का शव गांव सिंघानी के खेतों में मिला था, जबकि 11 अगस्त से वह लापता थी। पहले पुलिस ने इसे सुसाइड बताया था, लेकिन विरोध तेज होने पर जांच CBI को सौंप दी गई