16 लाख किसानों के खातों में अचानक पहुंची बड़ी रकम… वजह जानिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की। हरियाणा के 15.82 लाख किसानों को राशि मिली, जबकि पलवल के 74,299 किसानों को 14.86 करोड़ रुपये पहुंचे।
प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की
हरियाणा के 15.82 लाख किसानों को मिली राहत
पलवल के 74,299 किसानों को 14.86 करोड़ रुपए पहुंचे
हरियाणा के करीब 16 लाख किसानों को बड़ी राहत मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त देशभर के किसानों के खातों में जारी की। इस बार किसानों को कुल 18 हजार करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी गई। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्चुअली शामिल हुए।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने किसानों के लिए खुशहाली और समृद्धि का नया दौर शुरू किया है। केंद्र सरकार का लगातार प्रयास है कि किसान मजबूत हों और खेती अधिक लाभकारी बने। सीएम ने कहा कि आज किसानों के खातों में पहुंची राशि उनके लिए बड़ी आर्थिक मदद है।
सीएम सैनी ने जानकारी दी कि आज हरियाणा के 15 लाख 82 हजार किसानों के बैंक खातों में सम्मान राशि भेजी गई है। सिर्फ पलवल जिले के 74 हजार 299 किसानों के खातों में 14 करोड़ 86 लाख रुपए जारी किए गए हैं। इसके अलावा पूरे राज्य में फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 15,728 करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी है।
हरियाणा सरकार ने किसानों को डिजिटल सुविधाएं देने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार ने ई-खरीद एप्लिकेशन शुरू की है, जिसके जरिए किसानों को 24 फसलों की MSP पर खरीद सुनिश्चित की जा रही है। किसानों को अब अपनी फसल बेचने के लिए घर बैठे ई-गेट पास बनाने की सुविधा उपलब्ध है। फसल खरीद का भुगतान 48 घंटे के अंदर करना भी सुनिश्चित किया गया है।
सीएम सैनी ने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र को और आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। पराली न जलाने पर किसानों को 1200 रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। भावांतर भरपाई योजना के तहत 20 हजार किसानों को 135 करोड़ रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में जारी की गई है।
राज्य में बागवानी बीमा योजना भी लागू की गई है, जिसमें कुल 46 बागवानी फसलें शामिल हैं। सरकार का दावा है कि डिजिटल माध्यमों से किसानों तक योजनाओं का लाभ तेजी से और पारदर्शी तरीके से पहुंच रहा है।
Author1